Video

Advertisement


PM Modi पर झूठे फेसबुक पोस्ट का खुलासा
Fake Facebook post,PM Modi exposed

कोरबा में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कई झूठे और संपादित पोस्ट किए जाने का मामला सामने आया है। नगर निगम सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने पुलिस अधीक्षक कोरबा को लिखित शिकायत देकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में बताया गया कि कुछ अज्ञात आईडी से पीएम मोदी को बच्चों के यौन शोषण के आरोपी जेफरी एपस्टीन का सहयोगी बताया गया और उनके संपादित फोटो पोस्ट किए गए।

 

शिकायत के अनुसार, 'राव साहब', 'मलिक साहब' और 'समाजवादी विचारधारा' नामक आईडी से अभद्र और झूठे आरोप प्रधानमंत्री पर लगाए गए हैं। सभापति ने कहा कि बिना किसी तथ्य के ऐसे गंभीर आरोप लगाने से नागरिकों में प्रधानमंत्री के प्रति असम्मान और घृणा फैल रही है, और यह कोरबा एवं राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास है।

 

इस मामले में नगर निगम सभापति ने फेसबुक सीईओ इंडिया अजित मोहन को प्राथमिक रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए एफआईआर दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की। अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी लक्ष्मण पटेल, अशोक पाल, महेश्वर सिंह, हरिश्चंद्र भारती, दीपक साहू और उत्तम आदिले ने भी पुलिस अधीक्षक से मिलकर न्यायसंगत कार्रवाई की अपील की। कोरबा पुलिस ने जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.