Video

Advertisement


सरकारी नीतियों के विरोध में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर
Bank employees, strike,protest government policies

केंद्र सरकार की श्रमिक नीतियों के विरोध में गुरुवार को देशभर में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे हैं। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन और बैंक इम्प्लाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया (BEFI) सहित कई यूनियनों ने इस हड़ताल का आह्वान किया है। बीमा क्षेत्र की प्रमुख यूनियनों जैसे LIC और GIC ने भी इसका समर्थन किया है। इस हड़ताल के कारण गुरुवार को बैंकिंग और बीमा सेवाओं में व्यवधान आने की संभावना है।

 

मध्य प्रदेश बैंक एम्प्लाइज एसोसिएशन के चेयरमैन मोहन कृष्ण शुक्ला ने बताया कि गुरुवार सुबह 10 बजे इंदौर के गांधी हाल स्थित अभिनव कला समाज में एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि चार श्रम संहिताओं में हाल ही में बदलाव किया गया है, जिन्हें कर्मचारी विरोधी नीतियों के रूप में देखा जा रहा है। हड़ताल के माध्यम से कर्मचारी अपने विरोध और मांगों को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

 

हड़ताल से पहले बुधवार को 11 फरवरी की शाम सवा पांच बजे पंजाब नेशनल बैंक में प्रदर्शन भी किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और बीमा संस्थानों के निजीकरण, कर्मचारियों की कमी, आउटसोर्सिंग, पुरानी पेंशन योजना की समाप्ति और बढ़ते सेवा शुल्क जैसे मुद्दे हड़ताल का मुख्य कारण बताए जा रहे हैं। इससे न केवल कर्मचारी बल्कि आम जनता भी प्रभावित हो सकती है।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.