Advertisement
राजनांदगांव जिले के गंडई पुलिस ने बैंक से लोन दिलाने के नाम पर युवक से 8 लाख 26 हजार 570 रुपए ठगने वाले आरोपी अभिषेक गिरी (22) को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी अश्वनी कुमार जांगडे (53) निवासी ग्राम ठढार ने बताया कि आरोपी ने केनरा बैंक दुर्ग से 36 लाख रुपए का लोन दिलाने का झांसा देकर 2 जुलाई 2025 से 5 फरवरी 2026 के बीच अलग-अलग किस्तों में पैसे ठग लिए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने फोन कॉल के जरिए अश्वनी कुमार से 2 लाख 21 हजार 950 रुपए सीधे लिए, जबकि 5 लाख 76 हजार 570 रुपए और 89 हजार रुपए अन्य आरोपियों के खातों में जमा कराए। कुल मिलाकर आरोपी ने 8 लाख 26 हजार 570 रुपए की ठगी की। पूछताछ में अभिषेक गिरी ने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि उसने अपने साथी गिरोह के साथ मिलकर भोले-भाले लोगों को लोन का झांसा देकर पैसे ठगने का काम किया।
पुलिस ने आरोपी पर धारा 61(2) बीएनएस भी जोड़ी और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। मामले में आगे की जांच जारी है और पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुँचने की कोशिश कर रही है।
Patrakar Vandana Singh
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |