Video

Advertisement


भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम 2029 लोकसभा चुनाव की तैयारी
BJP, new national team preparing 2029 Lok Sabha elections

 

 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नई राष्ट्रीय टीम 2029 के लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ऐसे नेताओं को शामिल करने पर जोर दे रहे हैं, जो संगठन को अगले चुनाव तक मजबूती प्रदान कर सकें। सूत्रों के अनुसार टीम के संभावित चेहरों पर मंथन तेज है और अगर निर्णय जल्दी हो गया तो बंगाल, तमिलनाडु सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले भी टीम की घोषणा हो सकती है, अन्यथा चुनाव नतीजों के बाद इसे सार्वजनिक किया जाएगा।

 

सूत्रों के मुताबिक मौजूदा छह महासचिवों में कम से कम दो को बदला जा सकता है। महासचिव पद पर संगठन कौशल में दक्ष नए चेहरे लाए जा सकते हैं, जबकि सचिव पद पर उदीयमान युवा नेताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर ऐसे वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया जाएगा, जिन्होंने राज्यों में प्रभावशाली भूमिका निभाई है, लेकिन अब दिल्ली में उन्हें संगठनात्मक जिम्मेदारी देकर संतुलित किया जाएगा। इसमें ऐसे नेता भी शामिल हो सकते हैं, जो वर्तमान में साइडलाइन हैं लेकिन उनके अनुभव और उपयोगिता के कारण उन्हें समायोजित किया जा रहा है।

 

टीम में संतुलन बनाए रखने के लिए अनुभवी और युवा चेहरों का मिश्रण होगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की उम्र 45 वर्ष है, इसलिए टीम की औसत आयु लगभग 55 वर्ष रहने की संभावना है। संगठन में कुछ नए पद सृजित किए जा सकते हैं और कोआर्डिनेशन के स्तर पर कुछ नए प्रयोग भी हो सकते हैं। इस वजह से टीम की घोषणा में देरी हो रही है, ताकि सभी समीकरणों और संभावनाओं का सही मूल्यांकन किया जा सके।

Vandana Singh 11 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.