Video

Advertisement


अमित शाह करेंगे एमपी के कार्यों की समीक्षा : 17 फरवरी को नई दिल्ली में सहकारिता सम्मेलन
Amit Shah,  review, MP,  work: Cooperative, Conference, New Delhi , February 17

17 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले सहकारिता सम्मेलन में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राज्यों के सहकारिता विभागों के कार्यों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान विभागों की गतिविधियों के साथ-साथ उनके द्वारा किए गए नवाचारों पर भी विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

सम्मेलन को लेकर मध्यप्रदेश सहकारिता विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश के सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग भी इस समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सहकारिता क्षेत्र में किए गए नवाचारों और उपलब्धियों पर आधारित एक विस्तृत प्रजेंटेशन तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

 

मंत्री विश्वास सारंग ने स्पष्ट किया है कि केंद्र सरकार द्वारा मांगी गई बिंदुवार जानकारी पूरी तरह ताजा और सटीक होनी चाहिए। प्रजेंटेशन में सहकारिता विभाग की प्रमुख उपलब्धियों के साथ-साथ CPPP  मॉडल, चीता, बीज और अन्य नवाचारों को भी शामिल करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Priyanshi Chaturvedi 10 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.