Video

Advertisement


छत्तीसगढ़ का रेल बजट 7,470 करोड़, 32 रेलवे स्टेशन होंगे एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं वाले
Chhattisgarh

केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बताया कि केन्द्रीय बजट 2026-27 के तहत छत्तीसगढ़ का रेलवे बजट ऐतिहासिक रूप से बढ़ाकर 7,470 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके तहत प्रदेश के 32 रेलवे स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। इससे छत्तीसगढ़ में चल रही 54 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं को गति मिलेगी और माइनिंग कॉरिडोर से निवेश, उद्योग-व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

 

मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के गांवों में रहने वाली महिलाओं को ‘शी-मार्ट’ के माध्यम से अपने उत्पाद की बिक्री और ब्रांडिंग में मदद मिलेगी। एमएसएमई सेक्टर के व्यापारियों के लिए 10 हजार करोड़ रुपये की मदद इस बजट के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी। मंत्री ने बजट के तीन उद्देश्य बताए – आर्थिक विकास पर जोर, जन-अपेक्षाओं को पूरा करना और सबका साथ-सबका विकास सुनिश्चित करना।

 

कार्यक्रम में मंत्री तोखन साहू ने बताया कि सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था में संसाधनों का स्थायी सर्कुलेशन होता है, जिससे आर्थिक वृद्धि बढ़ती है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने केन्द्र सरकार की विकसित भारत की दिशा में की जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि इस बजट में सुधारात्मक उपायों पर जोर दिया गया है, जिससे व्यापारियों और नागरिकों का सरकारी तंत्र से रिश्ता सरल और सहज बने।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.