Advertisement
मध्य प्रदेश में सर्दी ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। पूर्वी इलाकों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार कटनी और शहडोल सबसे ठंडे जिले रहे, जहां क्रमशः 5 और 6 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। बीती रात कटनी के करौंदी क्षेत्र में प्रदेश का सबसे ठंडा मौसम रहा।
भोपाल में रात का तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया, जो फरवरी के लिहाज से सामान्य से कम है। दिन में अधिकतम तापमान 25-28 डिग्री के बीच दर्ज हो रहा है। ग्वालियर-चंबल अंचल में सुबह से कोहरे के कारण दृश्यता केवल 2 से 4 किलोमीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग के अनुसार 10 और 11 फरवरी को हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना बनी हुई है।
मौसम विभाग ने बताया कि 12 फरवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन अगले पांच दिनों तक बारिश या ओले की संभावना नहीं है। फिलहाल अगले 2-3 दिनों तक ठंड का असर जारी रहेगा। इसके बाद धीरे-धीरे तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |