Video

Advertisement


इंदौर में सड़क निर्माण का निरीक्षण, मनीषपुरी से मेडीकेयर हॉस्पिटल तक चौड़ी सड़क
Inspection of road construction in Indore, wide road from Manishpuri to Medicare Hospital

इंदौर में साकेत, तिलक नगर और मनीषपुरी से रिंग रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण महापौर पुष्यमित्र भार्गव और विधायक महेंद्र हार्डिया ने किया। नगर निगम के अफसरों के साथ निरीक्षण के दौरान महापौर ने सड़क के बीच लगे बिजली के पोल और अन्य बाधक निर्माण हटाने के निर्देश दिए ताकि अधूरी सड़क को शीघ्र पूरा किया जा सके।

 

महापौर ने मनीष मेडिकल से मेडीकेयर हॉस्पिटल तक सड़क को 30 फीट से बढ़ाकर 60 फीट चौड़ा करने के निर्देश दिए। साथ ही बंगाली से पीपल्याहाना तक की सर्विस रोड का चौड़ीकरण भी किया जाएगा ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो। निरीक्षण में सड़क निर्माण की प्रगति, गुणवत्ता और समय सीमा पर चर्चा हुई और निगम शौचालय को हटाने के विकल्प पर भी विचार किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान महापौर और विधायक ने लोगों से संवाद किया। क्षेत्रवासियों ने पानी की कमी और गंदे पानी की समस्या की जानकारी दी। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने आश्वासन दिया कि जलप्रदाय, गंदे पानी और सड़क से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निवारण किया जाएगा। इसके साथ ही संविद नगर के पास निगम स्वामित्व वाली खदान भूमि के लिए विस्तृत विकास योजना बनाने के भी निर्देश दिए गए।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.