Advertisement
भोपाल के बड़े तालाब (अपर लेक) और उससे जुड़े भदभदा व कलियासोत बांध अब नेशनल डैम सेफ्टी अथॉरिटी (एनडीएसए) की सूची में शामिल हो गए हैं। इससे इन जलाशयों की सुरक्षा और देखरेख का जिम्मा अब केंद्र सरकार के पास होगा। एनडीएसए के चेयरमैन अनिल जैन के नेतृत्व में उच्च स्तरीय टीम ने नगर निगम के जल कार्य विभाग के अधिकारियों के साथ इन बांधों का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने भदभदा बांध के गेट को कुछ मिनटों के लिए खोलकर इसकी सक्रियता और सुरक्षा व्यवस्था का परीक्षण किया। इसके बाद कलियासोत बांध की जांच भी की गई। निरीक्षण के दौरान प्राप्त डेटा और अवलोकन धर्मा (डीएचएआरएमए) पोर्टल पर अपलोड किए जा रहे हैं, जो बांध सुरक्षा निगरानी के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म का काम करेगा। यह भोपाल के बड़े तालाब का पहला एनडीएसए दौरा है।
यह कदम नेशनल डैम सेफ्टी एक्ट 2021 के कार्यान्वयन का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत देशभर के बांधों को केंद्रीकृत निगरानी में लाया जा रहा है। एनडीएसए उन बांधों को सूचीबद्ध कर रहा है जिनकी ऊंचाई 10 मीटर से अधिक है या जो अंतर्राज्यीय नदियों से जुड़े हैं। इससे सुरक्षा के समान मानक लागू होंगे और नियमित ऑडिट सुनिश्चित किया जा सकेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |