Video

Advertisement


नकली नोट के बहाने महिला से जेवरात ठगे, दो जालसाज फरार
Two fraudsters flee after duping woman, jewellery,pretext, fake currency notes

राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में दो अज्ञात जालसाजों ने नकली नोटों की गड्डी दिखाकर एक महिला से जेवरात ठग लिए। बरखेड़ी निवासी केशरबाई यादव (55) न्यू मार्केट स्थित बैंक से पासबुक एंट्री कराने के बाद घर लौट रही थीं। रशीदिया स्कूल रोड पर मिले युवकों ने खुद को मददगार बताकर महिला को चबूतरे पर बैठाया और पानी पिलाने का बहाना बनाया।

 

युवकों ने केशरबाई को नकली नोटों की गड्डी देते हुए उसे थैले में रखने को कहा। साथ ही इलाके में लूटपाट का डर दिखाकर महिला से मंगलसूत्र, कान के टॉप्स और चांदी की चेन भी थैले में रखने को कहा। नाश्ता लाने का बहाना देकर आरोपी वहां से फरार हो गए। थैला खोलने पर महिला को जेवरात की जगह पत्थर और नोटों की गड्डी में केवल कागज की कतरनें मिलीं।

 

घटना की जानकारी मिलने पर महिला ने रविवार को जहांगीराबाद थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज और हुलिए के आधार पर उनकी तलाश शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में भी पुलिस लगातार जांच कर रही है ताकि जालसाजों को जल्द पकड़ लिया जा सके।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.