Advertisement
रातीबढ़ इलाके में रविवार शाम साढ़े चार बजे तेज रफ्तार पिकअप और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक युवक कोलार हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष का भतीजा है। हादसे के बाद चालक पिकअप वाहन घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक 20 वर्षीय विकास मीना पुत्र हरिनारायण मीना, कोलार थाना के पीछे नयापुरा गांव में रहता था। हरिनारायण मीना किसानी करते हैं। जबकि हरि के छोटे भाई महेश मीना कोलार हिंदू समिति के अध्यक्ष है। विकास बीकॉम का छात्र था और सर्विस सेंटर चलाता था। वह अपने चार दोस्तों के साथ दो बाइक से सिकंदराबाद पंचायत में अपने बीमार दोस्त को देखने गया था। शाम को लौटते समय एक बाइक पर विकास व अभिषेक मीना सवार थे। बाइक अभिषेक चला रहा था। दोनों संस्कार वैली स्कूल के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि सामने से आ ही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। साथ में चल रहे दोस्तों ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। दोनों को तत्काल शाहपुरा में स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां विकास को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अभिषेक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।
हादसे में मृतक विकास तीन भाईयों में सबसे छोटा था। हादसे के बाद परिजनों ने विकास की दोनों आंख दान कर दी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |