Video

Advertisement


वैशाली नगर में गर्भवती महिलाओं के लिए मात्र 1 रुपए में सोनोग्राफी
Sonography for pregnant women in Vaishali Nagar for just Rs 1

वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रिकेश सेन ने अपने क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य को सुलभ बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। अब गर्भवती महिलाएं मात्र 1 रुपए में सोनोग्राफी की सुविधा प्राप्त कर सकेंगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है।

 

विधायक सेन ने बताया कि इस जन-कल्याणकारी योजना का शुभारंभ 15 फरवरी, महाशिवरात्रि के अवसर पर किया जाएगा। लाभ उठाने के लिए महिलाओं को शांति नगर स्थित विधायक कार्यालय में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक टोकन लेना होगा। साथ में आधार कार्ड और चिकित्सक द्वारा दी गई रेफर पर्ची लाना अनिवार्य होगा।

 

विधायक ने यह भी बताया कि 15 फरवरी को वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मात्र 1 रुपए में डायलिसिस सुविधा भी शुरू होगी। इसके अलावा, 25 दिसंबर से फ्री ब्लड टेस्ट योजना के तहत 31 प्रकार के टेस्ट प्रतिदिन किए जा रहे हैं। इसी तरह, 1 रुपए में एक्स-रे सुविधा का भी लाभ जरूरतमंद लोग उठा रहे हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं को सभी तक पहुंचाना आसान हो गया है।

Priyanshi Chaturvedi 9 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.