Advertisement
इस खरीफ सीजन में महासमुंद जिले के किसानों ने धान बिक्री में सबसे आगे रहने का रिकॉर्ड बनाया है। टॉप-10 जिलों में रायपुर और बिलासपुर के किसानों ने भी अपनी जगह बनाई है। इन जिलों में कुल 13 लाख 51 हजार किसानों ने धान बेचा। मार्कफेड के आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष धान बेचने वाले किसानों की संख्या और खरीदी की मात्रा दोनों में वृद्धि हुई है।
राज्य में कुल 27 लाख 43 हजार 169 किसानों ने धान खरीदी के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें छोटे और बड़े सभी किसान शामिल थे। इनमें से 25 लाख से अधिक किसानों ने धान की बिक्री की। किसानों को अब तक 30 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, भुगतान 48 घंटे के भीतर सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जा रहा है, और शेष राशि इस महीने के अंत तक पूरी कर दी जाएगी।
धान खरीदी की अंतिम तारीख बढ़ाने के बाद 5 और 6 फरवरी को 91 हजार 412 टन धान खरीदा गया। पहले दिन 38 हजार 553 टन और दूसरे दिन 52 हजार 879 टन धान की बिक्री हुई। इस वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 141 लाख टन धान खरीदी गई। बस्तर और सुकमा जैसे जिले भी पीछे नहीं रहे, और प्रदेशभर में 25 लाख से अधिक किसानों ने अपने धान की बिक्री की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |