Video

Advertisement


टैक्स स्लैब समय पर बदले होते तो भारत चीन-अमेरिका से आगे होता
 bhopal,  tax, slabs,  been, changed, India, would,  been, ahead,  China, America.

केंद्रीय बजट को लेकर भाजपा की ओर से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद अगर सही समय पर टैक्स स्लैब में बदलाव किए जाते, तो भारत आर्थिक रूप से चीन और अमेरिका से भी आगे होता। खंडेलवाल ने कहा कि अब टैक्स देने को लेकर लोगों की सोच बदली है और यही मजबूत अर्थव्यवस्था की बुनियाद है।

 

खंडेलवाल ने कहा कि पहले बेरोजगारी और इंफ्रास्ट्रक्चर की स्थिति बेहद कमजोर थी। टैक्स कलेक्शन इतना कम था कि सरकारी कर्मचारियों की सैलरी तक का खर्च ठीक से नहीं निकल पाता था। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक सुधारों का असर दिखा है और आज भारत 4 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

 

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि मौजूदा बजट महिला सशक्तिकरण को समर्पित है। महिला सहायता समूहों, स्टार्टअप्स, स्किल डेवलपमेंट, मुद्रा योजना और महिला उद्यमिता को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं से महिलाएं आर्थिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी मजबूत होंगी। कार्यक्रम में मंत्री कृष्णा गौर, महिला मोर्चा अध्यक्ष अश्विनी परांजपे सहित बड़ी संख्या में भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं, जहां बजट प्रावधानों को जमीनी स्तर तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

Priyanshi Chaturvedi 7 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.