Video

Advertisement


राहुल गांधी के ‘माल’ वाले बयान पर भड़कीं कंगना रनौत
New Dehli ,Kangana Ranaut , gets angry ,over,  Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका के साथ ट्रेड डील और एपस्टीन फाइल्स को लेकर दिए गए बयान को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने तीखा हमला किया। राहुल ने संसद में कहा था कि एपस्टीन फाइल्स में “अभी और माल है, इसमें और कबाब है।” इस बयान पर कंगना ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “जिस इंसान की इतनी नीच सोच हो सकती है, इतनी खराब और भ्रष्ट बुद्धि हो सकती है, उससे आप और क्या उम्मीद कर सकते हैं?”

 

राहुल गांधी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील और पीएम मोदी की नीतियों पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में एक अडानी के खिलाफ केस असल में प्रधानमंत्री मोदी पर दबाव डालने के लिए है और एपस्टीन फाइल्स में अभी बहुत कुछ है जो अभी तक सार्वजनिक नहीं हुआ है। राहुल ने दावा किया कि इसी वजह से पीएम मोदी पर दबाव है और देश को यह समझना होगा कि वे कुछ मामलों में कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं।

 

इस बयान के बाद राजनीतिक और सोशल मीडिया पर हलचल मची। कंगना ने अपने बयान में राहुल गांधी की शब्दावली और उनकी सोच पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसे नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। वहीं राहुल गांधी का फोकस अमेरिका-भारत ट्रेड डील, चीन सीमा विवाद और न्यायिक मामलों पर केंद्रित रहा।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.