Video

Advertisement


विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही 9 फरवरी तक स्थगित
New Dehli , Lok Sabha,  adjourned , February 9 , opposition uproar

लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार, 6 फरवरी को स्थगित कर दी गई है। स्पीकर ओम बिरला ने यह निर्णय विपक्ष के लगातार हंगामे और नारेबाजी के चलते लिया। अब सदन की कार्यवाही 9 फरवरी को सुबह 11 बजे फिर से शुरू होगी। इससे पहले कई दिनों से बजट सत्र 2026 के दौरान विपक्षी सांसदों के प्रदर्शन और विरोध की वजह से सदन में चर्चा बाधित हो रही थी।

 

विपक्ष विशेष रूप से कांग्रेस और टीएमसी के सांसद विभिन्न मुद्दों पर सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे हैं। इसमें भारत-अमेरिका ट्रेड डील, भारत-चीन बॉर्डर विवाद, राहुल गांधी को बोलने से रोकना और 8 कांग्रेस सांसदों के निलंबन जैसे मामले शामिल हैं। उनके लगातार हंगामे के कारण सदन का काफी समय व्यर्थ चला गया।

 

स्पीकर ओम बिरला ने विपक्षी हंगामे पर नाराजगी जताई और कहा कि लगातार स्थगित होने से बजट पर सामान्य चर्चा और अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि इस तरह का व्यवहार लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिए नुकसानदेह है और सदन में नियमों के अनुसार ही कार्यवाही होनी चाहिए।

Priyanshi Chaturvedi 6 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.