Video

Advertisement


सीढ़ियों पर गिरे शशि थरूर अखिलेश यादव ने संभाला
  Newdelhi, Shashi Tharoor, fell , stairs, Akhilesh, Yadav ,helped, him.

बुधवार को संसद परिसर में कांग्रेस सांसद शशि थरूर सीढ़ियों से उतरते वक्त अचानक लड़खड़ा कर गिर गए। उस समय पास ही खड़े समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, अन्य सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें संभाला और उठने में मदद की। बताया जा रहा है कि शशि थरूर फोन पर बात करते हुए सीढ़ियों से गुजर रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

हादसे के बाद शशि थरूर ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर वीडियो साझा करते हुए अपनी स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक सीढ़ी छूट जाने के कारण वे गिर गए, जिससे टखने में मोच आई है और कुछ उंगलियों में चोट लगी है। थरूर ने कहा कि दर्द जरूर है, लेकिन उन्हें नहीं लगता कि कोई हड्डी टूटी है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने उसी शाम कई अहम बैठकों में हिस्सा लिया और पैर को स्टूल पर रखकर काम किया।

 

शशि थरूर ने गुरुवार को एक्स-रे कराने की बात कही है, ताकि फ्रैक्चर की आशंका पूरी तरह साफ हो सके। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने शायरी के अंदाज में लिखा— “जिस दीये को तूफान में जलना होगा, उसे संभल-संभल के चलना होगा… I am okay।” साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव और इमरान मसूद को टैग करते हुए उनका आभार जताया और कहा कि मुश्किल वक्त में मदद करने वाले सभी सांसदों के वे आभारी हैं।

Priyanshi Chaturvedi 5 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.