Advertisement
जोधपुर के पाल गांव के आरती नगर स्थित आश्रम में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध मौत का मामला अब भी जांच के दायरे में है। सात दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद SIT और FSL की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के कारण का पता लगाया जा सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभी तक यह पुष्टि नहीं हुई कि उनके शरीर में कोई जहरीला पदार्थ था।
डॉक्टरों के अनुसार मृतका के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे और ना ही जहर के कोई प्रमाण मिले। पुलिस ने भी यह स्पष्ट किया कि साध्वी के शरीर में किसी भी जहरीले तत्व के संकेत नहीं मिले हैं। इस बीच जांच टीम ने आश्रम से कुछ दवाइयां बरामद की हैं, जिनके आधार पर यह संभावना जताई जा रही है कि साध्वी अस्थमा जैसी बीमारी से पीड़ित हो सकती थीं।
एसआइटी ने अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ से भी जानकारी ली। जांच में सामने आया कि साध्वी को सर्दी, जुकाम और खांसी जैसी समस्याएं थीं, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनकी स्वास्थ्य जांच नहीं की गई थी। उन्हें 28 जनवरी को अस्पताल में बेसुध अवस्था में लाया गया था और उस दिन कोई चिकित्सकीय उपचार या दवाइयां नहीं दी गईं। एसआइटी के प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा ने कहा कि FSL रिपोर्ट के बाद ही मृत्यु के कारण का पता चल पाएगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |