Video

Advertisement


सूखी सेवनिया में कार सवार कारोबारी से दो लाख रुपये की लूट
 Sukhi Sewania.Two lakh rupees looted , businessman travelling ,carSukhi Sewania

सूखी सेवनिया इलाके में कार सवार व्यवसायी मोहम्मद आबिद खान से करीब दो लाख रुपये की लूट की घटना हुई। आबिद और उनके साथी शाहिब शेख देर रात घर लौट रहे थे, जब नवीबाग के पास से गुजरते समय एक कार ने उनका रास्ता रोक दिया। इसके बाद तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें धक्का देकर गिराया और जबरन नकदी छीन ली।

 

फरियादी ने पुलिस को बताया कि लूटपाट का विरोध करने पर बदमाशों ने दोनों के साथ मारपीट की। जान बचाकर भागते समय बदमाश अपनी कार में बैठकर फरार हो गए। घटना के बाद आबिद ने देखा कि उनकी मारुति स्विफ्ट कार के चारों गेट और अगला शीशा फोड़ा गया था।

 

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरियादी ने बदमाशों का हुलिया बताया, लेकिन कार का नंबर नहीं देख पाए। अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का रूट मैप तैयार कर उन्हें पकड़ने के लिए प्रयास कर रही है।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.