Video

Advertisement


अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा, नक्सलवाद पर केंद्र का फोकस
 Chhattisgarh, Amit Shah, Chhattisgarh, Centre,focus, Naxalism

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शनिवार की रात रायपुर पहुंचेंगे और 7 फरवरी को छत्तीसगढ़ दौरे पर विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। रविवार को वे रायपुर में नक्सलवाद की स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे, जिसमें राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। बैठक में नक्सल विरोधी अभियानों की प्रगति, मौजूदा हालात और आगे की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

 

समीक्षा बैठक के बाद केंद्रीय गृहमंत्री बस्तर रवाना होंगे और पंडुम महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह दौरा सांस्कृतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से अहम माना जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 31 मार्च 2026 तक नक्सलवाद समाप्त करने की डेडलाइन के नजदीक आने के कारण यह दौरा विशेष महत्व रखता है।

 

छत्तीसगढ़ समेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन और एरिया डॉमिनेशन अभियान चला रहे हैं। सीमित समय के कारण अमित शाह का दौरा सुरक्षा एजेंसियों के लिए मार्गदर्शन और दिशा तय करने वाला माना जा रहा है। गौरतलब है कि इससे पहले अमित शाह 4 अक्टूबर 2025 को बस्तर दशहरा महोत्सव में शामिल होने बस्तर आ चुके हैं, जो केंद्र सरकार की नक्सल नीति की गंभीरता को दर्शाता है।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.