Video

Advertisement


छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में नई यूनिफार्म, 60 लाख बच्चों को मिलेगा नया लुक
 Chhattisgarh New uniforms , Chhattisgarh government schools; 6 million children ,new look

छत्तीसगढ़ के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए आगामी शैक्षणिक सत्र में बड़ी बदलाव आने वाला है। पहली से आठवीं कक्षा तक के बच्चों के लिए नई स्कूल यूनिफार्म लागू की जाएगी। अब छात्र-छात्राएं पुरानी सफेद शर्ट और नीली पैंट की जगह कत्थे रंग की पैंट और नीले रंग की चेक शर्ट पहनेंगे। नई ड्रेस निजी स्कूलों जैसी आकर्षक और व्यवस्थित होगी।

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, नई यूनिफार्म का उद्देश्य केवल पहनावे में बदलाव नहीं बल्कि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाना है। बेहतर यूनिफार्म से विद्यार्थियों में स्कूल के प्रति जुड़ाव बढ़ेगा और सरकारी स्कूलों की छवि सशक्त होगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ राज्य हथकरघा विपणन सहकारी संघ को दी गई है, जिसमें 329 पंजीकृत समितियों के बुनकर सक्रिय रूप से शामिल होंगे, जिससे स्थानीय रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा।

 

इस योजना की शुरुआत बिलासपुर और अंबिकापुर में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में की गई थी, जहाँ विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाएगा। सरकारी स्कूलों के बच्चों को वर्ष में दो बार मुफ्त यूनिफार्म मिलेगी, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चों की शिक्षा सुनिश्चित हो और स्कूल में उनकी उपस्थिति बढ़े, जिससे ड्रॉपआउट दर में कमी आए।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.