Video

Advertisement


महिला एवं बाल विकास विभाग में सरकारी नौकरी का अवसर
Government job opportunity ,Women, Child Development Department

महिला एवं बाल विकास विभाग, गरियाबंद ने सहायक ग्रेड-03 पद पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। यह पद अनारक्षित श्रेणी के लिए निर्धारित है। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के अनुसार, विभाग में इस पद के लिए एक अवसर उपलब्ध है और योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

 

 

सहायक ग्रेड-03 पद के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा मण्डल से हायर सेकेंडरी और मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है। इसके साथ ही डाटा एंट्री ऑपरेटर या प्रोग्रामिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा तथा हिंदी या अंग्रेजी मुद्रालेखन में 5000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा की गति का प्रमाण पत्र होना चाहिए। चयन के लिए कौशल परीक्षा आयोजित की जाएगी।

 

 

इस पद का वेतनमान 5200 से 20200 रुपये और ग्रेड पे 1900 रुपये तय किया गया है, जो वेतन मैट्रिक्स लेवल-04 के अंतर्गत आता है। पात्र अभ्यर्थी 01 फरवरी से 15 फरवरी तक जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.gariaband.gov.in

 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के मूल निवासी होने चाहिए और उनके रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.