Video

Advertisement


संसद गेट पर राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू में बहसबाजी
Rahul Gandhi , Ravneet Singh Bittu argue at Parliament gate

बुधवार को संसद गेट पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू के बीच जबरदस्त बहसबाजी देखने को मिली। कांग्रेस सांसद ने मंत्री को ‘गद्दार दोस्त’ कह दिया, जिस पर बिट्टू ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी को देश का दुश्मन करार दिया। यह बहसबाजी प्रदर्शन के दौरान हुई, जब कांग्रेस सांसद हाथों में तख्तियां लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे।

 

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि अगर पीएम लोकसभा आते हैं तो वे उन्हें किताब देकर देश को सच बताना चाहेंगे। राहुल ने किताब में लद्दाख और चीनी सेना के हमले का ब्यौरा बताया और आरोप लगाया कि उस समय सेना को पर्याप्त समर्थन नहीं मिला। उन्होंने बताया कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ जनरल नरवणे ने जब जरूरी कदम उठाने की कोशिश की, तो मोदी ने ‘जो समझो वो करो’ का संदेश देकर जिम्मेदारी टाल दी।

 

यह पहला मौका नहीं है जब राहुल गांधी और रवनीत सिंह बिट्टू के बीच विवाद हुआ हो। सितंबर 2024 में बिट्टू ने राहुल पर सिख समुदाय को बांटने का आरोप लगाया था और कहा था कि सिख किसी भी राजनीतिक दल से बंधे नहीं हैं। इस तरह दोनों नेताओं के बीच संसद और संसद के बाहर लगातार जुबानी टकराव देखने को मिल रहे हैं।

Priyanshi Chaturvedi 4 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.