Video

Advertisement


विधायक दल नेता चुनाव के लिए तरुण चुग सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त
Tarun Chugh, appointed, Central ,Observer, election,  Legislative, Party ,Leader

 भारतीय जनता पार्टी ने मणिपुर में नई सरकार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। BJP संसदीय बोर्ड ने पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग को विधायक दल नेता के चुनाव के लिए सेंट्रल ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। मंगलवार को BJP विधायक दल की बैठक होने की संभावना है, जिसमें नेता का चयन किया जाएगा। बैठक स्थल अभी तय नहीं है, लेकिन NDA के कई विधायक पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक मंगलवार शाम करीब 3 बजे विधायक दल के नेता के नाम का ऐलान हो सकता है, जिसके बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जायगा 

 

दिल्ली पहुंचे नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सत्यव्रत सिंह, पूर्व मंत्री वाई. खेमचंद सिंह और BJP प्रदेश अध्यक्ष ए. शारदा देवी शामिल हैं। पार्टी सूत्रों का कहना है कि कुकी-जो समुदाय को संतुलित करने के लिए 10 कुकी विधायकों में से एक को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। मणिपुर विधानसभा में फिलहाल BJP के 37 विधायक हैं। 2022 के चुनाव में पार्टी को 32 सीटें मिली थीं, जबकि बाद में JD(U) के 5 विधायक BJP में शामिल हो गए थे।

 

गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी समुदायों के बीच हिंसा जारी रही, जिसमें करीब 260 लोगों की मौत हुई और हजारों लोग विस्थापित हुए। हालात पर काबू न पाने के चलते 9 फरवरी 2025 को तत्कालीन मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद 13 फरवरी 2025 से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू हुआ। राष्ट्रपति शासन की अंतिम तिथि 12 फरवरी 2026 है। चूंकि भाजपा सरकार का कार्यकाल 2027 तक है, इसलिए पार्टी की कोशिश है कि राष्ट्रपति शासन समाप्त होने से पहले मणिपुर में नई सरकार का गठन कर लिया जाए।

Priyanshi Chaturvedi 3 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.