Video

Advertisement


केंद्रीय बजट 2026 पर राजस्थान में उत्साह सीएम भजनलाल बोले ,नई ऊंचाई देगा बजट
Rajasthan, CM ,Bhajan Lal , said, Union, Budget, 2026, state, new, heights.

केंद्रीय बजट 2026 को लेकर राजस्थान में सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बजट को युवाशक्ति को समर्पित और प्रदेश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने वाला बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह बजट ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को मजबूत करता है और 7 फीसदी की विकास दर के साथ देश तेजी से आगे बढ़ रहा है।

 

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि बजट में इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0, मेगा टेक्सटाइल पार्क, डेटा सेंटर और सोलर सेक्टर को प्रोत्साहन जैसी घोषणाएं राजस्थान के औद्योगिक परिदृश्य को बदल देंगी। इससे प्रदेश में निवेश बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं के कौशल विकास, नारी शक्ति के सम्मान और औद्योगिक प्रगति को नई दिशा देगा।

 

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह विकसित भारत की दिशा में मजबूत आधारशिला रखने वाला बजट है। उन्होंने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित होगा। दीया कुमारी ने कहा कि इस बजट में हर क्षेत्र के लिए कुछ न कुछ है, जो समग्र विकास को गति देगा।

Priyanshi Chaturvedi 2 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.