Video

Advertisement


NESTS ने EMRS ESSE-2025 टियर-1 परीक्षा का रिजल्ट किया घोषित, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का तरीका
NESTS EMRS ESSE-2025 , exam result declared,,download scorecard

राष्ट्रीय जनजातीय छात्र शिक्षा समिति (NESTS) ने ईएमआरएस स्टाफ सिलेक्शन एग्जामिनेशन (ESSE-2025) टियर-1 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। यह परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित हुई थी। अब सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने व्यक्तिगत स्कोरकार्ड, कट-ऑफ अंक और क्वालिफाइंग स्टेटस देख सकते हैं। टियर-1 में उत्तीर्ण उम्मीदवार अगले चरण जैसे टियर-2 परीक्षा, स्किल टेस्ट या डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाएंगे।

 

रिजल्ट में उम्मीदवारों को उनके कुल अंक और सेक्शन-वाइज प्रदर्शन के साथ-साथ संबंधित पद के लिए उत्तीर्ण या अनुत्तीर्ण होने की जानकारी और श्रेणी-वार कट-ऑफ अंक भी उपलब्ध होंगे। केवल वही उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण में शामिल होंगे जिन्होंने निर्धारित कट-ऑफ अंक प्राप्त किए हैं। यह भर्ती प्रक्रिया जनजातीय क्षेत्रों में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है।

 

उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए NESTS की आधिकारिक वेबसाइट nests.tribal.gov.in पर जाकर Recruitment/Results सेक्शन में EMRS रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉग-इन करें। लॉग-इन करने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं और भविष्य के लिए सुरक्षित रूप से डाउनलोड कर सकते हैं।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.