Advertisement
भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन 31 जनवरी 2026 से शुरू होकर 14 फरवरी 2026 तक रजिस्ट्रेशन के लिए खुला रहेगा, जबकि फॉर्म जमा करने की अंतिम तारीख 16 फरवरी 2026 है। इसके बाद 18 से 19 फरवरी 2026 के बीच उम्मीदवार फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास है, जिसमें अंग्रेजी और गणित अनिवार्य है। इसके अलावा जिस सर्किल के लिए आवेदन किया जा रहा है, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान आवश्यक है। उम्मीदवारों को कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान और साइकिल चलाना आना चाहिए। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है, जबकि अनुसूचित जाति और ओबीसी वर्ग को आयु में 5 और 3 साल की छूट दी गई है।
वेतनमान पद के अनुसार भिन्न है। बीपीएम के लिए वेतन 12,000 से 29,380 रुपये और एबीपीएम/डाक सेवक के लिए 10,000 से 24,470 रुपये प्रति माह तय किया गया है। चयन प्रक्रिया मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी और चयनित उम्मीदवारों को डिविजनल हेड के समक्ष दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी होने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |