Video

Advertisement


अमित शाह ने बंगाल में ममता बनर्जी पर साधा निशाना, भाजपा की प्रचंड जीत का दावा
Amit Shah targets ,Mamata Banerjee, Bengal, claims BJP,landslide victory

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बैरकपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में टीएमसी और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में बंगाल से ममता बनर्जी की “भ्रष्ट सरकार” विदाई पाएगी और भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। शाह ने घुसपैठ, बीएसएफ को जमीन सौंपना और मतुआ समुदाय के मुद्दों पर टीएमसी सरकार को निशाने पर लिया और वादा किया कि भाजपा की सरकार बनने पर 45 दिनों के भीतर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी पूरी कर दी जाएगी।

 

अमित शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे चुनाव से लेकर मतगणना तक केवल भाजपा की जीत के लिए समर्पित रहें। उन्होंने ममता बनर्जी का तंज कसते हुए कहा, “रावण को भी लगता था कि उसे कोई हरा नहीं सकता।” शाह ने 2014 के लोकसभा चुनाव का उदाहरण देते हुए दावा किया कि इस बार भाजपा का वोट 50 प्रतिशत से अधिक होगा। उन्होंने मतुआ समुदाय को आश्वस्त किया कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत नहीं है और अवैध घुसपैठियों को एसआइआर प्रक्रिया के तहत बाहर किया जाएगा।

 

गृह मंत्री ने कोलकाता के आनंदपुर में हाल ही हुई भीषण अग्निकांड को साजिश करार देते हुए ममता सरकार से सवाल उठाए। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और आगामी चुनाव में प्रदर्शन के आधार पर टिकट देने के निर्देश दिए। शाह ने जोर दिया कि घुसपैठ का खतरा वास्तविक है और इसे रोकने के लिए हर स्तर पर सक्रिय रहना आवश्यक है।

Priyanshi Chaturvedi 1 February 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.