Video

Advertisement


सुनेत्रा पवार बन सकती हैं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम शाम 5 बजे शपथ
Sunetra Pawar, become , Maharashtra

महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आ रहा है। दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार शनिवार को राज्य की नई उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाम 5 बजे शपथ ग्रहण समारोह संभावित है। एनसीपी विधायक दल की बैठक भी शनिवार को होगी, जिसमें सुनेत्रा पवार को नेता चुने जाने की संभावना है। यदि ऐसा होता है तो वे महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री बन जाएंगी और उन्हें एक्साइज व खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिल सकती है।

 

पार्टी सूत्रों के अनुसार वरिष्ठ नेताओं ने सुनेत्रा पवार को डिप्टी सीएम बनाने का प्रस्ताव रखा था, ताकि 7 फरवरी को होने वाले पुणे जिला परिषद चुनाव से पहले एनसीपी को मजबूती मिल सके। पवार परिवार में चर्चा के बाद सुनेत्रा ने इस प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। अजित पवार के 28 जनवरी को हुए विमान हादसे में निधन के बाद पार्टी नेतृत्व और राज्य की राजनीति में बड़ा खालीपन आया था, जिसे भरने के लिए यह कदम अहम माना जा रहा है।

 

63 वर्षीय सुनेत्रा पवार लंबे समय तक सक्रिय राजनीति से दूर रहीं, लेकिन सामाजिक कार्यों में उनकी मजबूत पहचान रही है। बारामती के कठेवाड़ी गांव को मॉडल इको विलेज बनाने, महिलाओं के स्व-सहायता समूहों को बढ़ावा देने और हाईटेक टेक्सटाइल पार्क की स्थापना में उनकी अहम भूमिका रही है। 2024 में उन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था, हालांकि हार के बाद उन्हें राज्यसभा भेजा गया। अब डिप्टी सीएम की जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें सीमित राजनीतिक अनुभव, पार्टी के भीतर संतुलन और बदलते समीकरणों जैसी कई चुनौतियों से भी जूझना होगा।

Priyanshi Chaturvedi 31 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.