Video

Advertisement


गृह विभाग का बड़ा फैसला, 19 IPS अफसरों को पदोन्नति
Raipur., Home Department

राज्य सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 19 अधिकारियों को पदोन्नति देने का महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। 2001 बैच के आईपीएस डॉ. आनंद छाबड़ा को 25 वर्षों की सेवा पूरी होने पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के पद पर पदोन्नत किया गया है। वहीं, 2008 बैच के प्रशांत कुमार अग्रवाल और मिलना कुर्रे को पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है।

 

पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति

 

21 जनवरी को डीपीसी की बैठक के बाद गृह विभाग ने पदोन्नति आदेश जारी किया। इसके तहत वर्ष 2008 बैच की आईपीएस नीथू कमल और दावुलुरी श्रवण को 1 जनवरी 2026 से पुलिस महानिरीक्षक वेतनमान में प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा 2012 बैच के आठ अधिकारियों को उप पुलिस महानिरीक्षक के पद पर पदोन्नति मिली है।

 

2013 बैच के अधिकारियों को चयन श्रेणी में पदोन्नति

 

2013 बैच के चार अधिकारियों—डॉ. अभिषेक पल्लव, मोहित गर्ग, भोजराम पटेल और यशपाल सिंह—को चयन श्रेणी में पदोन्नति दी गई है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत आईपीएस जितेंद्र शुक्ला और आशुतोष सिंह को भी प्रोफार्मा पदोन्नति मिली है। इस सूची में विवेक शुक्ला, रजनेश सिंह, शशि मोहन सिंह, राजेश कुकरेजा, श्वेता राजमणी, राजेश कुमार अग्रवाल, विजय अग्रवाल और रामकृष्ण साहू जैसे नाम शामिल हैं।

Priyanshi Chaturvedi 24 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.