Advertisement
दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय में नितिन नबीन ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर पदभार संभाला और अपने पहले संबोधन में पार्टी के इतिहास, भविष्य और चुनौतियों पर बात की। उन्होंने राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी और अमित शाह सहित पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्षों की तारीफ की और उनके योगदान को याद किया। नबीन ने कहा कि संगठन के हर मोर्चे को मजबूत करने में ये नेता महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं।
अपने संबोधन में नितिन नबीन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने अपने शुरुआती दिनों से देखा कि पीएम मोदी देश की सेवा में लगातार जुटे हैं। उन्होंने गुजरात के आनंद में हुए एक कार्यक्रम का उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री हर व्यक्ति की भावनाओं और जरूरतों से जुड़कर ही महान बनते हैं।
नितिन नबीन ने राजनीति के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि यह सत्ता या भोग नहीं, बल्कि साधना, त्याग और तपस्या है। उन्होंने राम मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाए जाने जैसे ऐतिहासिक निर्णयों का भी जिक्र किया और कहा कि इससे लोगों को बदलाव महसूस हुआ है। उन्होंने आम कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने और जनता के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश भी दिया।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |