Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में लौट रही कड़ाके की ठंड
Madhya Pradesh , Severe,  cold returning

मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में ठंड ने फिर अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। ग्वालियर-चंबल और सागर संभागों में घना कोहरा छाने की संभावना है, जबकि शहडोल और कटनी में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार रात को प्रदेश का सबसे कम तापमान उमरिया में 4.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। भोपाल और ग्वालियर के खुले इलाकों में कोहरा देखा गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान उज्जैन में 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार और सोमवार को रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में शीतलहर का असर महसूस होगा। उत्तरी मध्य प्रदेश के जिलों में कोहरे का असर जारी रहेगा। प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा, हालांकि सोमवार से कुछ स्थानों पर बादल छाने की संभावना है।

वर्तमान में अफगानिस्तान और आसपास के क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। दक्षिणी पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान में भी ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। उत्तर-पूर्व भारत में 12.6 किलोमीटर ऊँचाई पर जेट स्ट्रीम हवाओं की रफ्तार 269 किमी/घंटा है। मौसम विभाग ने बताया कि 19 और 21 जनवरी को दो नए पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे ठंड और कोहरे की स्थिति और बढ़ सकती है।

Priyanshi Chaturvedi 18 January 2026

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.