Advertisement
पुणे महानगरपालिका (PMC) चुनाव की गिनती जारी है और ताजा रुझानों में बीजेपी 50 सीटों के पार पहुंचती दिख रही है। एनसीपी अजित गुट 16 सीटों पर आगे है, जबकि कांग्रेस, शिवसेना उद्धव-शिंदे गुट और AIMIM भी मुकाबले में हैं। बीजेपी पुणे में बड़ी पार्टी बनती दिख रही है, वहीं अजीत पवार ने एनसीपी और शरद पवार गुट के साथ गठबंधन करके सत्ताधारी पार्टी को चुनौती दी, लेकिन अब तक के रुझान उनके पक्ष में नहीं हैं।
पुणे के अलावा मुंबई, नागपुर, ठाणे, नवी मुंबई, नासिक और पिंपरी-चिंचवड़ जैसे प्रमुख शहरी केंद्रों में भी चुनाव हुए। काउंटिंग से पहले सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चुनाव में भारी सुरक्षा बल तैनात कर शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित किया गया। पिंपरी-चिंचवड़ सीट पर भी बीजेपी आगे है, जिससे पार्टी की स्थिति मजबूत दिख रही है।
महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि बीजेपी ने चुनावी जुमलों पर भरोसा नहीं किया बल्कि पिछले कार्यों और विकास के आधार पर जनता का भरोसा जीता। उन्होंने कहा कि चाहे शिवसेना या कांग्रेस-एनसीपी साथ आएं, जनता जान चुकी है कि यह केवल स्वार्थ के लिए है। पाटिल ने आगे कहा कि मुंबई में बीजेपी को 90 सीटें मिलने की संभावना है और पुणे में पार्टी 115 सीटों से कम नहीं जाएगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |