Advertisement
उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए कांग्रेस पार्टी आज प्रियंका गांधी वाड्रा के जन्मदिन के अवसर पर अपनी 100 दिवसीय कार्ययोजना पेश करेगी। पार्टी का मानना है कि यह पहल संगठन को नई ऊर्जा देगी और कार्यकर्ताओं को स्पष्ट दिशा प्रदान करेगी। इस मौके पर प्रदेश के सभी मंडल मुख्यालयों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिनमें कांग्रेस अपने राजनीतिक रोडमैप और आगामी रणनीतियों का विस्तार से विवरण जनता के सामने रखेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस अपनी 100 दिन की कार्ययोजना, राजनीतिक प्राथमिकताओं और संगठनात्मक कार्यक्रमों की जानकारी देगी। इसमें यह बताया जाएगा कि पार्टी आने वाले 100 दिनों में किन मुद्दों पर फोकस करेगी और किस तरह जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किया जाएगा। प्रदेश के अयोध्या, झांसी, बरेली, चित्रकूट, गोरखपुर, अलीगढ़, आजमगढ़, आगरा, मेरठ, सहारनपुर, प्रयागराज, बस्ती, कानपुर, मिर्जापुर, गोंडा, मुरादाबाद, लखनऊ, वाराणसी, गाजियाबाद और मथुरा जैसे प्रमुख मंडलों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कांग्रेस इसे केवल कार्यक्रम नहीं बल्कि संगठन को सक्रिय करने की प्रक्रिया मान रही है।
कांग्रेस का यह 100 दिन का प्लान सीधे तौर पर यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ा हुआ है। इससे पार्टी अपनी दावेदारी मजबूत करना चाहती है। अब सवाल यह है कि 2027 में उत्तर प्रदेश की राजनीति में त्रिकोणीय मुकाबला होगा या कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर चुनावी रण में उतरेगी। आने वाले 100 दिन इस दिशा में कई अहम संकेत देंगे और यह स्पष्ट करेंगे कि पार्टी चुनावी रणनीति को किस तरह से जमीन पर उतारेगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |