Advertisement
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुआई में सरकार ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले एक बड़ा कदम उठाया है। कोलकाता के न्यू टाउन में एक स्थाई दुर्गा आंगन बनाने की तैयारी चल रही है। इसे अस्थायी पंडालों से निकालकर स्थायी सांस्कृतिक विरासत में बदलने की योजना है। यह परियोजना 17.28 एकड़ में फैली होगी और 262 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है। अगले साल इसे जनता के लिए खोलने की उम्मीद है।
इस परिसर का मुख्य आकर्षण 54 मीटर ऊंचा गर्भगृह होगा, जो क्षेत्र के सबसे ऊंचे धार्मिक ढांचों में से एक होगा। परिसर में 108 देवी-देवताओं और 64 सिंह की प्रतिमाएं स्थापित होंगी, जिन्हें 1,008 स्तंभों से थामे रखा जाएगा। इसके अलावा, यहाँ सांस्कृतिक संग्रहालय, दुर्गा पूजा इतिहास गैलरी, पारंपरिक मूर्ति निर्माण कला और पंडाल आर्ट की झांकियों का प्रदर्शन भी होगा। लक्ष्मी, सरस्वती, गणेश, कार्तिक और शिव के लिए अलग-अलग मंडप भी बनाए जाएंगे, जिससे यह पूजा स्थल संस्कृति का केंद्र भी बनेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |