Advertisement
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पुणे के पूर्व सांसद सुरेश कलमाडी का निधन हो गया। वे 81 साल के थे। कलमाडी भारतीय खेल प्रबंधन के क्षेत्र में एक प्रमुख व्यक्तित्व थे और 2010 के राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। वे पुणे से तीन बार लोकसभा सांसद रह चुके थे और कांग्रेस सरकार में केंद्रीय मंत्री भी बने।
सुरेश कलमाडी का इलाज पुणे के दीनानाथ मंगेशकर हॉस्पिटल में चल रहा था। लंबी बीमारी के बाद उन्होंने सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। उनके करियर में खेल आयोजन और प्रबंधन के दौरान ठेकों और वित्तीय मामलों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप भी लगे थे। हालांकि, सीबीआई और ईडी की जांच के बाद सबूतों के अभाव में उन्हें क्लीन चिट दे दी गई थी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |