Advertisement
नए साल की शुरुआत से ही देश में सर्दी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। तापमान लगातार गिर रहा है और ठंडी हवाओं के चलते कई हिस्सों में कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन कई राज्यों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है। इससे कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किया गया है और लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।
उत्तर-पश्चिम भारत में राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में शीतलहर की चेतावनी है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है और सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड और ओडिशा में कड़ाके की ठंड का अलर्ट है। दक्षिण भारत में कर्नाटक के दक्षिणी आंतरिक हिस्सों और तेलंगाना में ठिठुरन बढ़ेगी। वहीं, उत्तरी-पूर्वी राज्यों मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, त्रिपुरा, मणिपुर और नागालैंड में भी अगले पांच दिन ठंड का असर रहेगा।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |