Advertisement
भोपाल मेट्रो को अब एक चौथाई यात्री भी नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते मेट्रो कॉर्पोरेशन ने उद्घाटन के सिर्फ 14 दिन बाद टाइमिंग और ट्रिप दोनों में बदलाव कर दिया है। अब एम्स स्टेशन से मेट्रो सुबह 9 बजे की बजाय दोपहर 12 बजे शुरू होगी, जबकि शाम 7:30 बजे एम्स से आखिरी मेट्रो सुभाष नगर के लिए चलेगी। पहले दोनों ओर कुल 17 ट्रिप लगाई जा रही थी, जो अब घटाकर 13 कर दी गई हैं।
नए शेड्यूल के अनुसार मेट्रो 75 मिनट के अंतराल पर चलेगी। एम्स से सुभाष नगर के लिए सात और सुभाष नगर से एम्स के लिए छह ट्रिप होंगी। कमर्शियल रन के पहले दिन यानी 21 दिसंबर को 6,568 यात्री मेट्रो में सवार हुए थे, लेकिन धीरे-धीरे संख्या घटकर अब एक हजार के आसपास रह गई है। 5 जनवरी से नया शेड्यूल लागू होगा, जिससे यात्रियों की सुविधा और संचालन में सुधार लाने की कोशिश की जा रही है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |