Advertisement
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया के जरिए देशवासियों को हिंसक और विभाजनकारी विचारधारा से सावधान रहने का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि जो लोग शस्त्र को शास्त्र से ऊपर मानते हैं, उन्हें शिक्षालयों, विश्वविद्यालयों और समाज से दूर रखना हर सभ्य नागरिक की जिम्मेदारी है। अखिलेश यादव ने शिक्षा को सभ्यता का आधार बताते हुए लोगों से अपील की कि वे खुद भी ऐसी नकारात्मक शक्तियों से दूरी बनाएं और अपने परिवार व मित्रों को भी सतर्क करें।
अखिलेश यादव ने सरकार पर सामाजिक विभाजन को बढ़ावा देने और पुरानी सत्ता संरचना को बनाए रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अब PDA समाज (पीड़ित, दलित, आदिवासी) पूरी तरह जाग चुका है, जिससे नकारात्मक सोच रखने वाले तत्व घबरा गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि 95 प्रतिशत उत्पीड़ित समाज अब और पीड़ा सहने को तैयार नहीं है और समानता, सामाजिक सौहार्द व संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |