Advertisement
चुनाव आयोग द्वारा SIR की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 दिसंबर करने के फैसले पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे पूरी तरह न्यायसंगत मांग की जीत बताया। अखिलेश ने कहा कि यह केवल समाजवादी पार्टी की ही नहीं, बल्कि बीएलओ और पीडीए प्रहरियों की भी जीत है, जो लगातार मेहनत कर रहे थे।
उन्होंने आगे कहा कि इन दो अतिरिक्त हफ्तों में सभी पीडीए प्रहरी दुगुनी गति से काम करें और एक भी वैध मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से कटने न दें। अखिलेश ने पीडीए प्रहरियों को “लोकतंत्र सेनानी” बताते हुए कहा कि वे देश की भविष्य की लोकतांत्रिक स्वतंत्रता की रक्षा के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |