Advertisement
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी का आज 79वां जन्मदिन है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी समेत देश के कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर सोनिया के लिए लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने सोनिया को उनके त्याग और निस्वार्थ सेवा के लिए सराहा और लिखा कि उनका जीवन संवैधानिक मूल्यों और धर्मनिरपेक्षता के प्रति दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। वहीं, डीके शिवकुमार ने सोनिया गांधी के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने उन्हें कर्नाटक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया और उनकी दूरदर्शिता ने पार्टी को आकार दिया। शिवकुमार ने अपने पोस्ट में सोनिया के मार्गदर्शन और लोगों की सेवा के लिए उनके प्रेरक दृष्टिकोण की प्रशंसा की।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |