Advertisement
लखनऊ। प्रदेश की सियासत में कफ सिरप को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए सवाल उठाए हैं कि ‘कफ सिरप’ के अरबों के घोटाले में मुख्यमंत्री क्यों मूक हैं। उन्होंने कहा कि जब गृह विभाग, औषधि प्रशासन और गोपनीय विभाग सीधे मुख्यमंत्री के अधीन हैं, तब भी इस मामले में ठोस कार्रवाई क्यों नहीं हो रही। अखिलेश ने कहा कि मुख्यमंत्री का मौन जनता में नई आशंकाएं पैदा कर रहा है और सरकार के ज़ीरो टॉलरेंस वाले दावे पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
अखिलेश यादव ने सवाल किया कि क्या मुख्यमंत्री किसी दबाव में हैं या ‘मेडिकल माफिया’ के साथ संबंधों के कारण कार्रवाई नहीं की जा रही है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या माफियाओं के आतंक या डर के चलते अपराध के खिलाफ कदम नहीं उठाए जा रहे। अखिलेश का तंज साफ है कि इस मामले में सरकार की चुप्पी और पर्दादारी से जनता में गंभीर संदेह पैदा हो गया है, और अब इस मुद्दे पर बयानबाजी का दौर तेज होने की संभावना है।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |