Video

Advertisement


डॉ. भीमराव आंबेडकर की 69वीं पुण्यतिथि: CM योगी ने दी श्रद्धांजलि
Lucknow ,  Dr. Bhimrao Ambedkar ,  69th , death anniversary, ​​CM Yogi , tribute

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्नबाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर को उनके महापरिनिर्वाण दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जीवन पर्यंत शिक्षा, समानता और स्वाभिमान की अलख जगाई और उनके विचार और सिद्धांत भारतीय लोकतंत्र की नींव हैं। सीएम ने बताया कि उनकी सरकार अनुसूचित जाति एवं जनजाति के छात्रों के लिए नई छात्रवृत्ति योजनाएं और पंचतीर्थ का निर्माण जैसे कार्य कर बाबा साहेब के समानता और आत्मसम्मान के विचारों को आगे बढ़ा रही है।

 

मूर्तियों की सुरक्षा और कर्मचारियों के लिए न्यूनतम मानदेय का आश्वासन

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बाबा साहेब की मूर्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी और जिन मूर्तियों पर छत नहीं है, वहां शीघ्र निर्माण किया जाएगा। उन्होंने यह भी घोषणा की कि अगले 1-2 महीने के भीतर सभी चतुर्थ श्रेणी, सफाई और संविदा कर्मचारियों को न्यूनतम मानदेय उपलब्ध कराया जाएगा। सीएम ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन दर्शन हमें नई प्रेरणा देता है और डबल इंजन की सरकार समाज और राष्ट्र को सशक्त बनाने तथा संविधान के गौरव को पुनर्स्थापित करने में निरंतर प्रयत्नशील है।

Priyanshi Chaturvedi 6 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.