Advertisement
1996 से 2016 बैच तक के अधिकारियों को मिला लाभ, शीर्ष वेतनमान से लेकर जिले के डीएम तक प्रमोशन का बड़ा फैसला
बिहार सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 50 आईएएस अधिकारियों को एक साथ प्रमोशन दे दिया है। प्रमोशन सूची में 1996 से 2016 बैच तक के अधिकारी शामिल हैं। इनमें 2 अफसरों को शीर्ष वेतनमान, 3 को प्रधान सचिव, 28 को विशेष सचिव और 16 को अपर सचिव ग्रेड में पदोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक ये प्रमोशन 1 जनवरी 2026 से या नए दायित्व ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होंगे। इस मेगा प्रमोशन में 17 जिलों के जिलाधिकारी भी अपग्रेड किए गए हैं, जिससे जिला प्रशासनिक तंत्र को मजबूत माना जा रहा है।
प्रमोशन पाने वालों में केंद्र में प्रतिनियुक्त 1996 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी विपिन कुमार और राहुल सिंह को एपेक्स पे स्केल दिया गया है। श्रीधर चेरिबोलू, राजेश कुमार और मयंक वरवड़े को प्रिंसिपल सेक्रेटरी बनाया गया है। वहीं 17 जिलों के डीएम, जैसे भागलपुर के नवल किशोर चौधरी, मुजफ्फरपुर के सुब्रत कुमार सेन, पश्चिम चंपारण के धर्मेंद्र कुमार, बांका के नवदीप शुक्ला और मधुबनी के आनंद शर्मा सहित कई अधिकारियों को विशेष सचिव या अपर सचिव के रूप में अपग्रेड किया गया है। 2016 बैच के अधिकारी—तनय सुल्तानिया, तरणजोत सिंह, विशाल राज, अनिल कुमार, अभिलाषा शर्मा और दीपेश कुमार—को अपर सचिव ग्रेड दिया गया है। सरकार का मानना है कि इन प्रमोशनों से निर्णय क्षमता बढ़ेगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |