Video

Advertisement


कांग्रेस ने पोस्ट किया PM मोदी का चाय बेचते हुए AI वीडियो

कांग्रेस ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चाय बेचते हुए बनाया गया एक AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया, जिसमें PM को हाथ में केतली और ग्लास लेकर चाय बोलो, चाय-चाय चाहिएकहते हुए दिखाया गया है। वीडियो में मोदी रेड कारपेट पर चलते नजर आते हैं और पृष्ठभूमि में भारत सहित कई देशों के झंडे, साथ ही भाजपा का झंडा भी दिखाई देता है। यह वीडियो कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. रागिनी नायक ने पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा—‘ब ई कौन किया बे।

 

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

वीडियो सामने आते ही भाजपा ने इसे शर्मनाक बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि नामदार कांग्रेस OBC समुदाय से आने वाले कामदार प्रधानमंत्रीको बर्दाश्त नहीं कर सकती। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस इस तरह के वीडियो बनाकर न सिर्फ प्रधानमंत्री का, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान कर रही है।

 

Priyanshi Chaturvedi 3 December 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.