Advertisement
डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा के समिति कक्ष में हुई मंत्रि-परिषद की बैठक में नगरीय क्षेत्र के विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं पर निर्णय लिए गए। सरकार ने मुख्यमंत्री नगरीय क्षेत्र अधोसंरचना निर्माण योजना को वर्ष 2026-27 तक जारी रखने का फैसला किया और इसके लिए अतिरिक्त 500 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी। योजना के तहत अब तक 1,070 करोड़ रुपये की 1,062 परियोजनाएं स्वीकृत की जा चुकी हैं, जिनमें पेयजल, सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, सड़क और नाली निर्माण, श्मशान घाट, सामुदायिक भवन, रैन बसेरा और खेल मैदान जैसे विकास कार्य शामिल हैं।
प्रदेश सरकार ने ग्रामीण संपर्कता बाह्य वित पोषित योजना के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए पहले से स्वीकृत 12 करोड़ 32 लाख रुपये के अलावा 9 करोड़ 45 लाख रुपये अतिरिक्त खर्च की अनुमति प्रदान की है।
उम्मीदवारों को नई शर्तों के साथ नियुक्ति
राज्य सेवा परीक्षा 2022 में परिवहन उप निरीक्षक पद के लिए चयनित 29 में से 25 उम्मीदवारों को नई शर्तों के साथ नियुक्त किया जाएगा। इन उम्मीदवारों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि में एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा और ड्राइविंग लाइसेंस के दस्तावेज उपलब्ध कराना होंगे। यदि कोई उम्मीदवार इन दस्तावेजों को समय पर प्रस्तुत नहीं करता है, तो उसकी सेवाएं तत्काल समाप्त कर दी जाएंगी।
Patrakar Priyanshi Chaturvedi
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |