Video

Advertisement


सिद्धारमैया और शिवकुमार ने राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को किया खारिज
bengluru, Siddaramaiah and Shivakumar ,dismissed speculation

बेंगलुरु। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने आज कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के सत्ता नेतृत्व परिवर्तन काे लेकर राजनीतिक अफवाहाें और अंदरुनी संताेष काे एक स्वर से खारिज कर दिया है। 

 

शनिवार काे मुख्यमंत्री के कावेरी निवास पर एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने एक स्वर में पत्रकाराें से खुलकर बात की। संवाददाता सम्मेलन में सिद्धारमैया ने कहा कि कोई बाहर से अनावश्यक भ्रम पैदा कर रहा है। हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है। वर्ष 2028 के चुनाव महत्वपूर्ण हैं। जिस तरह हमने 2023 में साथ मिलकर काम किया, हम भविष्य में भी साथ मिलकर काम करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र में शीतकालीन सत्र की पृष्ठभूमि में, आलाकमान ने हमें राज्य के मुद्दे सुलझाने को कहा है। हमने भी आलाकमान के निर्देशों का पालन करने का फैसला किया है। कल से कोई असमंजस नहीं रहेगा।

पत्रकार सम्मेलन के दौरान उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि हमारे बीच कोई गुटबाजी नहीं है। अगर कोई एक गुट है, तो वह कांग्रेस गुट है। मुख्यमंत्री और मैं पूरी एकजुटता से काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य 2028 में भी कांग्रेस की सरकार को सत्ता में लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी कर्नाटक से राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे को और ताकत देंगे।

Kolar News 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.