Video

Advertisement


मंत्री जायसवाल ने किया विकास कार्यों का निरीक्षण
anuppur, Minister Jaiswal ,development works

अनूपपुर । मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत विभिन्न विकास कार्य प्रगतिशील है जिसमें मुख्य रूप से नगर में सड़क निर्माण कार्य, सौंदर्यकरण, पार्क निर्माण सहित नगर की प्रमुख समस्या जोकि शुद्ध पेयजल है नगर की जनता को शुद्ध पेयजल प्रदाय करने हेतु करोड़ों की लागत से बन रहे बहेराबांध फिल्टर प्लांट जोकि नगर की जनता को लगभग अप्रैल मई तक शुद्ध पेयजल प्रदान करने लगेगा इसी के साथ लगभग 1 वर्ष के अंदर नगर की जनता को केवई प्रोजेक्ट के माध्यम से शुद्ध पेयजल प्रदान होगा जिसका कार्य नपा अध्यक्ष उपाध्यक्ष सीएमओ एवं इंजीनियरों की देखरेख में तेजी से प्रगतिशील है साथ उक्त कार्य जल्द पूरा हो सके और नगर की जनता को पानी की समस्या से निदान मिल सके जिसके लिए शनिवार को प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल ने निरीक्षण कर कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं गुणवत्ता युक्त कार्य करने के निर्देश दिए।


नगर पालिका बिजुरी अंतर्गत विभिन्न विकास एवं अधोसंरचनात्मक कार्यों का प्रदेश के मंत्री दिलीप जायसवाल ने स्थल निरीक्षण किया। जिसमें मुख्य रूप से बहेराबांध फिल्टर प्लांट एवं केवई प्रोजेक्ट का निरीक्षण के दौरान चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समय-सीमा की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री ने स्पष्ट कहा कि नगर को शुद्ध एवं नियमित जलप्रदाय उपलब्ध कराना सरकार की पहली प्राथमिकता है हमें जल्द से जल्द नगर को शुद्ध जल प्रदान करना हमारा पहला कर्तव्य है जिसके लिए विभागीय स्तर पर जारी सभी योजनाओं को तेजी से पूरा कराया जाएगा।


नगर वासियो को शीघ्र मिले सुविधाओं का लाभ
अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहां कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप, पूर्ण पारदर्शिता और गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएँ, ताकि नगरवासियों को सुविधाओं का शीघ्र लाभ मिल सके। नगर के नागरिकों ने मंत्री के इस निरीक्षण को विकास को नई दिशा देने वाला कदम बताया।


कोरजा मंदिर का होगा जल्द कायाकल्प
क्षेत्र के प्राचीन कोरजा मंदिर के व्यापक विकास एवं सौंदर्यीकरण की दिशा में नगर पालिका प्रशासन ने कदम तेज कर दिए हैं जिसकी विस्तृत जानकारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने सीएमओ एवं इंजीनियर से ली और मंदिर परिसर का कायाकल्प किए जाने की योजना पर विस्तृत चर्चा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए जिससे न सिर्फ श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी बल्कि स्थानीय धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।


नगर पालिका के अनुसार मंदिर परिसर में प्रवेश मार्ग का चौड़ीकरण, प्रकाश व्यवस्था, पेवर ब्लॉक, पेयजल की व्यवस्था, परिसर का सौंदर्यीकरण, बैठने की सुविधा तथा पार्किंग स्थल के निर्माण जैसे कार्य प्रस्तावित हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन सभी कार्यों का उद्देश्य मंदिर को एक सुव्यवस्थित, स्वच्छ और आकर्षक धार्मिक स्थल के रूप में विकसित करना है।


स्थानीय निवासियों एवं श्रद्धालुओं ने मंदिर के विकास के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि कोरजा मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है और इसका कायाकल्प होने से आने वाले वर्षों में यहाँ दर्शनार्थियों की संख्या में भी वृद्धि होगी और जल्द ही कार्य करवाकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त मंदिर परिसर श्रद्धालुओं को समर्पित किया जाएगा।


निरीक्षण में यह रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद लक्ष्मी शुक्ला गुंजन साहू नमिता कोल, मोहम्मद हुसैन सहित मुख्य नगर पालिका अधिकारी पवन साहू, राजस्व निरीक्षक लखन पनिका इंजीनियर देवल सिंह,प्रकाश एवं जिला मंत्री भूपेंद्र महरा, विधायक प्रतिनिधि दीपक शर्मा मंडल अध्यक्ष रविंद्र शर्मा, पिंटू रजक, कैलाश कोल सहित मंडल पदाधिकारी तथा नगर परिषद के पदाधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंत्री को उद्यान विकास, सड़क निर्माण, नालियों के सुधार, पेयजल सप्लाई लाइन और अन्य चल रहे प्रमुख कार्यों की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया।

 

Kolar News 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.