Video

Advertisement


मध्य प्रदेश में सर्दी ने फिर पकड़ा जोर
bhopal, Cold wave,  Madhya Pradesh
भोपाल । मध्य प्रदेश में एक बार फिर सर्दी ने जोर पकड़ लिया है। पिछले 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और प्रदेश के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। सबसे ठंडा स्थान रहा शहडोल संभाग का कल्याणपुर। गुरुवार-शुक्रवार की रात जबलपुर, ग्वालियर समेत प्रदेश के 12 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे पहुंच गया। वहीं, इंदौर, भोपाल-उज्जैन समेत कई जिलों में सुबह कोहरा छा रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार, पाकिस्तान के ऊपर से पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) एक्टिव है, जबकि राजस्थान में साइक्लोनिक सकुर्लेशन (चक्रवात) की एक्टिविटी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर, उत्तर से भी हवाएं आ रही हैं। इस वजह से प्रदेश के मौसम में एक बार फिर ठंडक घुल गई है। दूसरी ओर, कोहरा भी छा रहा है। भोपाल में रात से ही धुंध का असर शुरू हो जाता है। वहीं, सुबह के समय विजिबिलिटी 1 से डेढ़ हजार मीटर तक रहती है। शनिवार को भी कोहरे का असर बना रहेगा।

पिछले एक सप्ताह से प्रदेश में दिन-रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन गुरुवार-शुक्रवार की रात में पारा फिर से लुढ़कने लगा है। एक ही रात में 4 से 5 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, शहडोल का कल्याणपुर सबसे ठंडा रहा। यहां तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छतरपुर के नौगांव में 6.5 डिग्री, रीवा में 6.8 डिग्री, उमरिया में 6.9 डिग्री, खजुराहो में 7.8 डिग्री, मलाजखंड में 8.6 डिग्री, दतिया में 9 डिग्री, मंडला में 9.3 डिग्री और राजगढ़ में पारा 9.6 डिग्री रहा। बड़े शहरों में जबलपुर में पारा सबसे कम 9.4 डिग्री रहा। भोपाल में एक ही रात में चार डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया। इंदौर में 15.1 डिग्री, ग्वालियर में 9.7 डिग्री और उज्जैन में 15.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बाकी शहरों में पारा 10 डिग्री से ज्यादा रहा।

 

Kolar News 29 November 2025

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.