Advertisement
मुंबई । महाराष्ट्र के मुंबई के पवई में 17 बच्चों को बंधक बनाने वाले रोहित आर्या की गुरुवार को पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई। पवई के रा (आरए) स्टूडियो के बाथरूम में जाकर जब पुलिस 17 बच्चों को बचाने का प्रयास कर रही थी, उसी समय रोहित आर्या ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। इसके बाद पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपित रोहित आर्या घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल घायल रोहित आर्या को अंधेरी के सेवन हिल अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने रोहित को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई के पवई इलाके में स्थित रा स्टुडियो में आरोपित रोहित आर्या ने आज सुबह ही ऑडिशन के नाम पर 17 बच्चों को बुलाया था और सभी बच्चों को और दो अन्य लोगों को बंधक बना लिया था। दोपहर में जब बच्चे खाना खाने के लिए बाहर नहीं आए तो पालकों को शक हुआ। इसके बाद रोहित आर्या ने एक वीडियो जारी कर बच्चों को बंधक बनाए जाने की जानकारी सोशल मीडिया पर दी और चर्चा करने की मांग की। लेकिन पुलिस टीम मौके पर पहुंची और रा स्टुडियो के बाथरुम में बच्चों को छुड़ाने का प्रयास कर रही थी। इसी दौरान रोहित ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिया था। पुलिस ने घटनास्थल से एक एयरगन बरामद की है। साथ ही घटनास्थल से बच्चों सहित 19 लोगों को सुरक्षित छुड़ा लिया और इन सभी का मेडिकल सेवन हिल अस्पताल में करवाया जा रहा है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |